Class 10
रचना के आधार पर वाक्य भेद
पुनरावृति
1. सरल वाक्य को संयुक्त वाक्य में बदलिए।
1. वह पुस्तक खरीदने बाजार गया।
2. परिश्रमी होने के कारण व सफल हुआ।
3. प्राचार्य से मिलने के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।
4. उसने बहन के घर आकर भोजन किया।
5. सूर्य अस्त होते ही पक्षी घोंंसलों में चले गए।
6. पिताजी आशीर्वाद देकर चले गए।
7. गीता बीमार होने के कारण जयपुर नहीं गई।
8. राम और श्याम दोनों को दिल्ली जाना होगा।
9. उसका गाना सुनकर सब लोग खुश हो गए।
10. मेरे बहुत समझाने पर भी वह न मानी।
***********
2. निर्देशानुसार उत्तर लिखिए।
क) सात बजते ही झंडा फहराया गया। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
ख) इसी मजदूर ने मेरा पर्स लौट आया है। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
ग) एक तुमने ही इस जादू पर विजय प्राप्त की है। (वाक्य का भेद लिखिए)
घ) वह आदमी, जो कल आया था, आज भी आया है। (उपवाक्य का भेद लिखिए)
***********
3. निर्देशानुसार उत्तर लिखिए।
क) जो वीर होते हैं, वे रणभूमि में अपनी वीरता का प्रदर्शन करते हैं। (उपवाक्य के भेद लिखिए)
ख) यह सुनकर हालदार साहब उदास हो गए।( मिश्र वाक्य में बदलिए)
ग) माताजी कुर्सी पर बैठी हुई थी और चाय की चुस्कियां ले रही थी। (सरल वाक्य में बदलिए)
घ) उसने घर आकर भोजन किया। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
**********
4. निर्देशानुसार उत्तर लिखिए।
क) उन्होंने सबसे अच्छी बात परहित के बारे में बताई। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
ख) मेरे कई बार कहने पर भी तुमने अभी तक अपने लिए कुछ नहीं खरीदा। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
ग) मुझे यह विश्वास था कि तुम यह कार्य आसानी से कर लोगे।( उपवाक्य के भेद लिखिए)
घ) जिसने शीशा तोड़ा था,उसके माता-पिता को प्रधानाचार्य जी ने स्कूल में बुलवाया।( रेखांकित उपवाक्य का भेद लिखिए)
&&&&&&&&&&&&&&&&&&&
@ हमारे यूट्यूब चैनल पर आपका स्वागत है।इस पर आप जरूर आइए।
Hindi darpan 2020
Where is the answers of these ques
जवाब देंहटाएं