क्या समय का सदुपयोग है?
समय अमूल्य धन है। समय ही जीवन है। अगर अपने जीवन से प्रेम है तो समय को व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। क्योंकि जीवन इसी से बना है कि ईश्वर एक बार एक ही क्षण देता है और दूसरा चयन देने से पहले उसे छीन लेता है।
समय को खो कर उसे पुनः प्राप्त नहीं किया जा सकता। समय धन से भी अधिक महत्वपूर्ण है। धन तो परिश्रम करके कमाया जा सकता है लेकिन 24 घंटों में एक पल भी नहीं बढ़ाया जा झसकता।
समय का सदुपयोग आवश्यक है। उचित अवसर पर उचित कार्य पूरा कर लेना चाहिए। समय कभी रुकता नहीं। समय किसी के अधीन नहीं।
इसका सदुपयोग करनेवाला व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। सफलता उसके कदम चूमती है। समय प्रकृति की ओर से मानव को दिया हुआ ऐसा अमूल्य धन है या अमीर गरीब का कोई भेद नहीं। समय के साम्राज्य में सब समान है।
समय मित्र के रुप में व्यक्ति के सामने आता है। उसको समुचित आदर मैं मिलने पर वह चुपचाप लौट जाता है।
कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि व्यक्ति को समय की मूल्य को पहचानते हुए एक-एक पल का सदुपयोग करना चाहिए।कहते हैं ' समय किसी के लिए रुकता नहीं ' और यह सच भी है।
समय किसी की प्रतीक्षा नहीं करता, मनुष्य को ही समय के अनुसार चलना पड़ेगा, ना की समय मनुष्य के अनुसार चलेगा।
एक बार समय गया तो लौट कर वापस नहीं आता और इसिलिए जिस समय जो काम आवश्यक हो हमें वो कर लेना चाहिए, बजाय इसके की उसे बाद के लिए छोड़ दिया जाए।
यह लेख अच्छा लगा तो जरुर अपने comment लिखिए।इसकी Link अपने मित्रों एवं परिचितों में अवश्य Share कीजिए।
Excellent ,good going👍
जवाब देंहटाएंVery Nice
जवाब देंहटाएंVery nice thoughts,its inspiration for us.
जवाब देंहटाएंDr.Narsingrao Yechale
देवकते सर, आपण चालू केलेला हा उपक्रम अत्यंत स्तुत्य आहे. आपल्यासारखे उद्योगी आणि कष्टपैलू माणसे ज्या गोष्टीत हात घालतात त्याचे सोने करतात. हा माझा सार्थ विश्वास आहे. आपल्या पुढील वाटचालीसाठी माझ्या हार्दिक शुभेच्छा.
जवाब देंहटाएंडॉ रवींद्र बेंबरे
आपके विचारों का स्वागत है।
जवाब देंहटाएंGood
जवाब देंहटाएं