सोमवार, 29 दिसंबर 2025

द्वितीय आवधिक परीक्षा आठवीं

 (PT2) द्वितीय आवधिक परीक्षा 2025-26


कक्षा - आठवीं विषय हिंदी 


      प्रश्न पत्र का प्रारूप 


अंक -.40 समय - 90 मिनट


मल्हार पुस्तक 

पाठ - 6 से 9 तक।


1.अपठित गद्यांश पर प्रश्न = 5  अंक 


2.अपठित काव्यांश पर प्रश्न =5 अंक 


3.अनुच्छेद लेखन = 5 अंक 


 4. पत्र लेखन = 5 अंक 


5.संवाद लेखन/ सूचना लेखन =5अंक 


6.प्रश्नोत्तर (मल्हार पुस्तक) 2x4 = 8अंक 

7.व्याकरण - मुहावरे, वाक्य निर्माण, पर्यायवाची शब्द,काल, 

शब्द से जुड़े शब्द = 7 अंक 


==============================




सोमवार, 22 दिसंबर 2025

शीतकालीन अवकाश गृहकार्य कक्षा दसवीं

 शीतकालीन अवकाश गृह कार्य 

कक्षा दसवीं 

1. सीबीएसई के दो प्रतिदर्श प्रश्नपत्र हल करना हैं।

2.पोर्ट फोलिओ को पूर्ण करना हैं।

3. कृतिका के पाठों को पढ़ना है।

4.व्याकरण - अलंकार के दस उदाहरण लिखिए।

शुतकालीन अवकाश गृहकार्य – कक्षा 8

 शुतकालीन अवकाश गृहकार्य – कक्षा 8

1. ✉️ पत्र लेखन (वर्तमान जीवन से संबंधित)

अपने मित्र को पत्र लिखिए जिसमें आप डिजिटल युग में बढ़ती मोबाइल निर्भरता पर अपने विचार व्यक्त करें तथा उसके सही उपयोग के उपाय सुझाएँ।

2. 📝 अनुच्छेद लेखन (रचनात्मक)

“आज का विद्यार्थी और भविष्य का भारत” विषय पर लगभग 150–180 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

(संकेत बिंदु: शिक्षा, अनुशासन, तकनीक, नैतिक मूल्य)

3. 📢 सूचना लेखन (व्यावहारिक जीवन से संबंधित)

आप अपने विद्यालय के शीतकालीन अवकाश के दौरान स्वच्छता एवं सेवा अभियान के संयोजक हैं। इस अभियान की जानकारी देते हुए एक सूचना तैयार कीजिए।

(दिनांक, समय, स्थान, उद्देश्य अवश्य लिखें)

4. 🌱 कल्पनात्मक लेखन

कल्पना कीजिए कि वर्ष 2050 में पृथ्वी पर पेड़ों की संख्या बहुत कम हो गई है। उस समय का जीवन कैसा होगा? मानव और प्रकृति के संबंध का वर्णन कीजिए।

5. 🧠 रचनात्मक दीर्घोत्तरी प्रश्न

वर्तमान समय में मानसिक तनाव और प्रतिस्पर्धा विद्यार्थियों के जीवन को कैसे प्रभावित कर रही है? इससे बचने के लिए आप क्या सुझाव देना चाहेंगे? उदाहरणों सहित लिखिए।

6.एम डी पी, छात्र दैनंदिनी और गृहकार्य पूर्ण करना हैं।

7. मल्हार पुस्तक के पाठ 6 से 9 को पढ़कर पाठ के पीछे दी गई गतिविधियों को पूर्ण करना हैं।

यह सभी कार्य नोटबुक में करना हैं।

शीतकालीन अवकाश गृहकार्य – कक्षा 7

 शीतकालीन अवकाश गृहकार्य – कक्षा 7

1.आज के समय में बढ़ती ठंड और जलवायु परिवर्तन का मानव जीवन, पशु-पक्षियों और पेड़ों पर क्या प्रभाव पड़ रहा है? उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए।

2.शीतकालीन अवकाश के दौरान आप अपने परिवार के साथ बिताए गए किसी विशेष अनुभव को याद करते हुए उसका भावपूर्ण वर्णन कीजिए और बताइए कि उससे आपने क्या सीखा।

3.यदि आपको अपने क्षेत्र में रहने वाले गरीब एवं बेसहारा लोगों की सहायता के लिए शीतकाल में एक योजना बनानी हो, तो आप क्या-क्या कदम उठाएँगे? विस्तार से लिखिए।

4.वर्तमान समय में मोबाइल, टीवी और इंटरनेट का उपयोग बढ़ गया है। शीतकालीन अवकाश में समय का सदुपयोग करने के लिए बच्चों को क्या करना चाहिए? अपने विचार उदाहरणों सहित लिखिए।

5.एम डी पी, छात्र दैनंदिनी और गृहकार्य पूर्ण करना हैं।

6. मल्हार पुस्तक के पाठ 6 से 9 को पढ़कर पाठ के पीछे दी गई गतिविधियों को पूर्ण करना हैं।

यह सभी कार्य नोटबुक में करना हैं।

सोमवार, 8 दिसंबर 2025

class 10 अलंकार अभ्यास


1. अनुप्रास अलंकार 
  • प्रश्न: "तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाए।" इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
    • आया हुआ वर्ष (आधारित): 2014, 2019
    • उत्तर: अनुप्रास अलंकार। 'त' वर्ण की आवृत्ति बार-बार हुई है। 
2. यमक अलंकार
  • प्रश्न: "काली घटा का घमंड घटा।" यहाँ 'घटा' शब्द दो बार आया है। दोनों बार इसका अर्थ अलग-अलग है। इस आधार पर अलंकार पहचानिए।
    • आया हुआ वर्ष (आधारित): 2018, 2020
    • उत्तर: यमक अलंकार। पहले 'घटा' का अर्थ 'बादल' और दूसरे 'घटा' का अर्थ 'कम होना' है। 
3. उपमा अलंकार 
  • प्रश्न: "पीपर पात सरिस मन डोला।" पंक्ति में मन की तुलना पीपल के पत्ते से की गई है। यहाँ कौन-सा अलंकार है?
    • आया हुआ वर्ष (आधारित): 2016, 2022
    • उत्तर: उपमा अलंकार। 'सरिस' (समान) वाचक शब्द से तुलना स्पष्ट होती है। 
4. रूपक अलंकार
  • प्रश्न: "मैया मैं तो चंद्र-खिलौना लैहों।" पंक्ति में चंद्रमा को ही खिलौना मान लिया गया है। अलंकार का नाम बताइए।
    • आया हुआ वर्ष (आधारित): 2015, 2017
    • उत्तर: रूपक अलंकार। उपमेय (चंद्रमा) पर उपमान (खिलौना) का अभेद आरोप है। 
5. उत्प्रेक्षा अलंकार
  • प्रश्न: "सोहत ओढ़े पीत पट, स्याम सलोने गात। मनु नीलमनि सैल पर, आतप परयौ प्रभात।।" इस दोहे में 'मनु' शब्द के प्रयोग के कारण कौन-सा अलंकार है?
    • आया हुआ वर्ष (आधारित): 2014, 2019
    • उत्तर: उत्प्रेक्षा अलंकार। 'मनु, मानो, जनु, जानो' जैसे शब्दों का प्रयोग संभावना या कल्पना दर्शाने के लिए किया जाता है। 
6. मानवीकरण अलंकार
  • प्रश्न: "फूल हँसे कलियाँ मुसकाईं।" इस पंक्ति में फूलों और कलियों को मानवीय क्रियाएं करते हुए दिखाया गया है। अलंकार पहचानिए।
    • आया हुआ वर्ष (आधारित): 2020, 2023
    • उत्तर: मानवीकरण अलंकार। प्राकृतिक वस्तुओं पर मानवीय भावनाओं/क्रियाओं का आरोप किया गया है। 
7. अतिशयोक्ति अलंकार 
  • प्रश्न: "हनुमान की पूँछ में लग न पाई आग, लंका सारी जल गई, गए निशाचर भाग।" यहाँ बात को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर कहा गया है। अलंकार का नाम बताइए।
    • आया हुआ वर्ष (आधारित): 2016, 2018
    • उत्तर: अतिशयोक्ति अलंकार। वर्णन लोक-सीमा से बाहर है। 


शनिवार, 6 दिसंबर 2025

कक्षा दसवीं - गृहकार्य ई-मेल लेखन

 ई-मेल लेखन 


1.राज्यके  परिवहन सचिव transport@delhi.gov.in को एक ईमेल लिखिए, जिसमें आपकी बस्ती तक नया बस मार्ग आरंभ कराने का अनुरोध हो।

2.आप ग्रीन वेल अपार्टमेंट, द्वारका में रहते हैं। आपके इलाक़े में एक सीवर टूट गया है जिसके कारण नाले का गंदा पानी सड़क पर आ गया है। ज्यादा गंदा फैल रहा है। सीवर की मरम्मत करवाने हेतु निगम अधिकारी को cdaf@eafg.com पर ईमेल लिखिये।

शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025

अनुच्छेद लेखन मजदूरों की समस्याएं

 अनुच्छेद लेखन 

मजदूरों की समस्याएं 

मजदूर किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं, लेकिन उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कम मजदूरी, असुरक्षित कार्यस्थल, लंबे कार्य घंटे और स्थायी रोजगार की कमी उनकी प्रमुख समस्याएँ हैं। कई बार उन्हें समय पर वेतन भी नहीं मिलता, जिससे उनके परिवार का पालन-पोषण कठिन हो जाता है। सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और बीमा जैसी आवश्यक सुविधाओं का अभाव उनके जीवन को और भी कठिन बना देता है। शिक्षा की कमी के कारण वे अपने अधिकारों को ठीक से नहीं जान पाते। प्रवासी मजदूरों को रहने, खाने और सम्मानजनक व्यवहार की समस्या झेलनी पड़ती है। इसलिए जरूरी है कि सरकार और समाज मिलकर मजदूरों की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाएँ।

कक्षा दसवीं गृहकार्य - संदेश लेखन

 1.अपने मित्र सुधा को बैडमिंटन में राजकीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई संदेश 30 से 40 शब्दों में लिखिए (CBSE Hindi A class 10, 2021 comp)


2.जन्मदिन के शुभ अवसर पर अपने छोटे भाई को एक संदेश लिखें।

बुधवार, 3 दिसंबर 2025

पद परिचय - प्रश्न अभ्यास

 निम्नलिखित रेखांकित पदों का पद परिचय लिखिए।

  1. ओह ! कितना सुंदर चित्र बनाया है तुमने।
  2. मैं प्रतिदिन स्नान करता हूँ।
  3. जो सत्य बोलते हैं, वे सर्वत्र आदर पाते हैं।
  4. खरगोश धीरे-धीरे झाड़ी के निकट आ गया।
  5. इस लड़के को आवाज़ लगाना।
  6. उत्तम परिश्रम से पढ़ता है।
  7. हनुमान जी ने लंका जला दी।
  8. कल दशहरा था।
  9. माधवी सवेरे-सवेरे भजन गाती है।
  10. अरे! तुमने ‘ए’ ग्रेड प्राप्त किया।
इन प्रश्नों के उत्तर नोटबुक में लिखिए।

विकसित भारत: एक सपना और एक लक्ष्य*

* विकसित भारत: एक सपना और एक लक्ष्य* भारत एक प्राचीन और समृद्ध देश है, जिसने सदियों से ज्ञान, संस्कृति, और विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण...