सोमवार, 22 दिसंबर 2025

शीतकालीन अवकाश गृहकार्य – कक्षा 7

 शीतकालीन अवकाश गृहकार्य – कक्षा 7

1.आज के समय में बढ़ती ठंड और जलवायु परिवर्तन का मानव जीवन, पशु-पक्षियों और पेड़ों पर क्या प्रभाव पड़ रहा है? उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए।

2.शीतकालीन अवकाश के दौरान आप अपने परिवार के साथ बिताए गए किसी विशेष अनुभव को याद करते हुए उसका भावपूर्ण वर्णन कीजिए और बताइए कि उससे आपने क्या सीखा।

3.यदि आपको अपने क्षेत्र में रहने वाले गरीब एवं बेसहारा लोगों की सहायता के लिए शीतकाल में एक योजना बनानी हो, तो आप क्या-क्या कदम उठाएँगे? विस्तार से लिखिए।

4.वर्तमान समय में मोबाइल, टीवी और इंटरनेट का उपयोग बढ़ गया है। शीतकालीन अवकाश में समय का सदुपयोग करने के लिए बच्चों को क्या करना चाहिए? अपने विचार उदाहरणों सहित लिखिए।

5.एम डी पी, छात्र दैनंदिनी और गृहकार्य पूर्ण करना हैं।

6. मल्हार पुस्तक के पाठ 6 से 9 को पढ़कर पाठ के पीछे दी गई गतिविधियों को पूर्ण करना हैं।

यह सभी कार्य नोटबुक में करना हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कक्षा 10 – हिंदी विषय – अवकाश कालीन गृहकार्य*

 *कक्षा 10 – हिंदी विषय – अवकाश कालीन गृहकार्य*   *स्तर*: बोर्ड परीक्षा की तैयारी + सृजनात्मक अभिव्यक्ति + जीवन-मूल्य   *निर्देश*: प्रत्येक ...