प्रश्न
1.रचनात्मकता: यदि आपको अपने विद्यालय में जल संरक्षण अभियान चलाने का अवसर मिले, तो आप कौन-कौन-सी रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित करेंगे?
विस्तार से लिखिए।
2.बोधात्मक: जल हमारे जीवन के लिए क्यों आवश्यक है? जल की कमी से मनुष्य, पशु-पक्षियों और पेड़-पौधों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है?
3.आत्मसात: आपने जल संरक्षण के बारे में जो सीखा है, उसे अपने दैनिक जीवन में किस प्रकार अपनाएँगे? कोई पाँच उपाय लिखिए।
4.मूल्यांकन: “जल की एक-एक बूँद बचाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।” इस कथन के पक्ष में अपने विचार तर्क सहित लिखिए।
5.रचनात्मकता एवं मूल्यांकन: कल्पना कीजिए कि आपके गाँव/शहर में पानी की बहुत कमी हो गई है। इस समस्या के समाधान के लिए आप तीन ठोस सुझाव देते हुए एक छोटी योजना तैयार कीजिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें