कक्षा 6 - मौखिक परीक्षा
प्रश्न:-1 हनुमान ने लंका जाने के लिए किस पर्वत से छलाँग लगाई? *
ऋष्यमूक पर्वत
महेंद्र पर्वत
अरावली पर्वत
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 2 हनुमान की परछाईं समुद्र में किसकी तरह दिख रही थी? *
विशाल वृक्ष के समान
विराट नाव के समान
विशाल पर्वत के समान
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 3 हनुमान को विश्राम देने के लिए समुंदर में से कौनसा पर्वत ऊपर उठा? *
महेंद्र पर्वत
मैनाक पर्वत
ऋष्यमूक पर्वत
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 4 हनुमान किस राक्षसी के मुँह में घुसकर चकमा देकर निकल आए? *
त्रिजटा राक्षसी
सुरसा राक्षसी
सिंहिका राक्षसी
ताड़का राक्षसी
प्रश्न:- 5 किस राक्षसी ने हनुमान की छाया पकड़ ली थी? *
त्रिजटा राक्षसी
सुरसा राक्षसी
सिंहिका राक्षसी
ताड़का राक्षसी
प्रश्न:- 6 रावण की रानी का क्या नाम था?
सुलोचना
मंदोदरी
तारा
रूपा
प्रश्न:- 7 रावण की वाटिका का क्या नाम था? *
वन वाटिका
लंकेश वाटिका
लंका वाटिका
अशोक वाटिका
प्रश्न:- 8 रावण ने सीता को लंका में कहाँ पर रखा था? *
अपने महल में
अशोक वाटिका में
पहाड़ी पर
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 9 लंका में सीता की सच्ची हितैषी राक्षसी कौन थी? *
सुलोचना
त्रिजटा
ताड़का
मंदोदरी
प्रश्न:- 10 लंका के समुंदर में डूब जाने का सपना किसने देखा? *
मंदोदरी
सुलोचना
ताड़का
त्रिजटा
प्रश्न:- 11 हनुमान ने सीता को पहचानने के लिए क्या दिया? *
राम की अंगूठी
राम के तीर- कमान
राम का कड़ा
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 12 हनुमान से लड़ते हुए रावण का कौन सा पुत्र अपने प्राण गँवा बैठा? *
मेघनाद
इंद्रजीत
अक्षकुमार
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 13 रावण के ज्येष्ठ पुत्र का क्या नाम था? *
अक्षकुमार
मेघनाद
कुंभकर्ण
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 14 मेघनाद का नाम इंद्रजीत पड़ा क्योंकि - *
उसे इंद्र से वरदान मिला था
वह इंद्र को सर्वाधिक प्रिय था
उस ने एक बार इंद्र को हरा दिया था
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 15 अशोक वाटिका में किस ने हनुमान को बाँध लिया था? *
अक्षकुमार ने
मेघनाद ने
कुंभकर्ण ने
विभीषण ने
प्रश्न:- 16 रावण ने हनुमान को क्या दंड दिया? *
शारीरिक यातना दी
बंदी बनाकर रखा
पूँछ में आग लगवा दी
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 17 सुग्रीव ने किस के साथ बैठकर युद्ध की योजना पर विचार किया?
राम
लक्ष्मण
हनुमान
नल और नील
प्रश्न:- 18 किस बात की याद दिलाकर हनुमान ने सीता की शंका दूर की? *
जटायु के बारे में बताकर
पर्वत पर फेंके गए आभूषणों की याद दिलाकर
राम का संदेश सुनाकर
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 19 सीता का पता लगाने के लिए सबसे पहले लंका में कौन गया? *
नल
नील
हनुमान
लक्ष्मण
प्रश्न:- 20 रावण की सोने की लंका को किसने जलाकर राख कर दिया?
अंगद ने
हनुमान ने
सुग्रीव ने
इनमें से कोई नही
प्रश्न:- 21 रावण ने अपने किस भाई को लंका से निकाल दिया था? *
कुंभकर्ण
विभीषण
खर
दूषण
प्रश्न:-22 समुद्र में पुल कितने दिन में तैयार हुआ? *
5 दिन
7 दिन
3 दिन
8 दिन
प्रश्न:- 23 समुद्र पर बने पुल को सबसे पहले किसने पार किया? *
राम
लक्ष्मण
हनुमान
विभीषण
प्रश्न:- 24 लंका पहुँचने के बाद राम ने सुलह का अंतिम प्रयास करने के लिए किसे दूत बनाकर भेजा? *
हनुमान
सुग्रीव
अंगद
विभीषण
प्रश्न:- 25 लंका युद्ध के दौरान राम और लक्ष्मण को किसने अपने बाणों से मूर्छित कर दिया था? *
रावण
कुंभकर्ण
मेघनाद
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 26 कुंभकर्ण कितने महीने तक लगातार सोता था? *
3 महीने
6 महीने
8 महीने
10 महीने
प्रश्न:- 27 मेघनाद का वध किसने किया? *
लक्ष्मण
हनुमान
सुग्रीव
राम
प्रश्न:- 28 लक्ष्मण का इलाज किस वैद्य ने किया? *
नल
नील
सुषेण
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 29 लक्ष्मण का इलाज कौन सी बूटी द्वारा किया गया? *
जीवनदायिनी
संजीवनी
आरोग्य
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 30 संजीवनी बूटी लाने के सलाह किसने दी? *
राम ने
हनुमान ने
लक्ष्मण ने
सुषेण ने
प्रश्न:- 31 संजीवनी बूटी कौन लेकर आए थे? *
सुग्रीव
अंगद
हनुमान
सुषेण
प्रश्न:- 32 किसके वध के पश्चात रावण ने युद्ध की कमान स्वयं सँभाली? *
कुंभकर्ण
मेघनाद
अक्षकुमार
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 33 किन दो योद्धाओं की मृत्यु ने रावण को विचलित कर दिया? *
खर और दूषण
मेघनाद और कुंभकर्ण
सुबाहु और मारीच
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 34 निम्नलिखित में से कौन राम की शरण में आ गया था? *
कुंभकर्ण
मेघनाद
विभीषण
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 35 रावण के बाद लंका का राजा कौन बना? *
कुंभकर्ण
मेघनाद
विभीषण
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 36 सीता को लंका विजय के समाचार किसने सुनाया? *
लक्ष्मण ने
हनुमान ने
सुग्रीव ने
विभीषण ने
प्रश्न:- 37 सुषेण किस देश का राजवैद्य था? *
किष्किंधा
अयोध्या
लंका
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 38 राज्याभिषेक शब्द का सही संधि विच्छेद क्या होगा? *
राज्या + भिषेक
राज्य + अभिषेक
राज्य + अभि + षेक
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 39 लंका से राम अयोध्या किस मार्ग से लौटे? *
जलमार्ग
वायुमार्ग
थलमार्ग
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 40 लंका से अयोध्या नगरी किस दिशा में थी? *
पूरब
पश्चिम
उत्तर
दक्षिण
प्रश्न:- 41 राम किस विमान में सवार होकर लंका से अयोध्या पहुँचे? *
पुष्प विमान
पुष्पक विमान
उड़न-खटोला
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 42 समुद्र पर सेतुबंध किन्होंने बनाया? *
हनुमान और लक्ष्मण ने,
सुग्रीव और अंगद ने
नल और नील ने
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 43 इनमें से कौनसा सुग्रीव की रानियों का युग्म सही है? *
तारा और सुलोचना
रूपा और मांडवी
तारा और रूपा
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 44 लंका लौटते समय राम किस आश्रम में रुके? *
विश्वामित्र ऋषि के आश्रम में
भरद्वाज ऋषि के आश्रम में
मतंग ऋषि के आश्रम में
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 45 राम के लौटने की सूचना भरत को किसने दी? *
लक्ष्मण ने
हनुमान ने
सुग्रीव ने
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 46 ऋषि भरद्वाज का आश्रम किन दो नदियों के संगम पर स्थित था? *
यमुना-सरस्वती नदियों के संगम पर
गंगा-गोदावरी नदियों के संगम पर
गंगा-यमुना नदियों के संगम पर
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 47 राम के राज्याभिषेक की व्यवस्था किसने की? *
लक्ष्मण ने
भरत ने
हनुमान ने
शत्रुघ्न ने
प्रश्न:-48 वास्तव में पुष्पक विमान किसका था? *
इंद्र का
कुबेर का
यमराज का
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 49 राम का राजतिलक किसने किया? *
मुनि विश्वामित्र ने
मुनि वशिष्ठ ने
मतंग ऋषि ने
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 50 कुबेर से पुष्पक विमान किसने छीन लिया था? *
मेघनाद ने
कुंभकर्ण ने
रावण ने
विभीषण ने
प्रश्न:- 51 राज्याभिषेक के समय सीता सर्वाधिक प्रसन्न किस पर थी? *
अंगद पर
लक्ष्मण पर
हनुमान पर
सुग्रीव पर
प्रश्न:-52 भरत ने राजकाज किस स्थान पर रहकर चलाया? *
अयोध्या
किष्किंधा
नंदीग्राम
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:-53 भरत ने 14 वर्ष तक राजकाज सिंहासन पर क्या रखकर चलाया? *
राजमुकुट
राम की खड़ाऊँ
राम के तीर-कमान
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 54 भारत ने अयोध्या का राजकाज राम को किस स्थान पर लौटा दिया? *
अयोध्या के राज महल में,
भरद्वाज ऋषि के आश्रम में
नंदीग्राम में,
पंचवटी में
55.कविता "झांसी की रानी" में आए 'फ़िरंगी' शब्द से तात्पर्य है? *
हरबोले
अंग्रेज
आग की चिंगारी
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 56 लक्ष्मीबाई का विवाह किसके साथ हुआ? *
बाल गंगाधर तिलक
राजा गंगाधर राव
ठाकुर कुँवरसिंह
प्रश्न:- 57 मरते समय लक्ष्मीबाई की आयु कितनी थी?
25 वर्ष
23 वर्ष
19 वर्ष
30 वर्ष
प्रश्न:- 58 'मिठास' शब्द में कौनसी संज्ञा है? *
व्यक्तिवाचक संज्ञा
भाववाचक संज्ञा
जातिवाचक संज्ञा
द्रव्यवाचक संज्ञा
प्रश्न:- 59 अवधि और अवधी शब्दों के क्रमशः अर्थ है-
समय और भाषा
भाषा और समय
गरीब और धूप
उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न:-60 पत्थर शब्द में 'ईला' प्रत्यय जोड़कर विशेषण बनाओ-
पथरिला
पथरीला
पत्थरीला
उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न:- 61 ऐसे शब्दों के जोड़े को बताओ जो विलोम शब्दों से मिलकर बना हो-
माता-पिता
सुख-दुख
चाचा-चाची
उपरोक्त सभी
प्रश्न:-62 सोने का हिरण को पकड़ने कौन गया?
राम
लक्ष्मण
मारीच
रावण
प्रश्न:- 63 सीता का हरण करने के लिए लंका से कौन-कौन आया था?
रावण और दूषण
रावण और सुबाहु
रावण और मारीच
रावण और कुंभकरण
प्रश्न:- 64 रावण सीता को किस दिशा की ओर ले गया था?
पूरब
पश्चिम
उत्तर
दक्षिण
प्रश्न:- 65 सीता की खोज में भटकते हुए राम लक्ष्मण को क्या मिला?
केवल एक टूटे हुए रथ के टुकड़े
केवल मरा हुआ सारथी
केवल मृत घोड़े
उपरोक्त सभी
प्रश्न:- 66 सुग्रीव अपना निर्वासित जीवन कहाँ बिता रहे थे? *
मतंग ऋषि के आश्रम में
पंचवटी में
किष्किंधा में
ऋष्यमूक पर्वत पर
प्रश्न:- 67 सुग्रीव ने अंगद को कौन सा पद दिया?
सेनापति का
प्रधानमंत्री का
युवराज का
प्रमुख सलाहकार का
प्रश्न:- 68 नेहरू जी ने भारत को क्या बताया है?
एक छोटा-सा टापू
एक बहुत बड़ा देश
दुनिया का छोटा सा हिस्सा
बहुत बड़ा देश एवं दुनिया का छोटा-सा हिस्सा
प्रश्न:- 69 लाखों-करोड़ों वर्ष पहले हमारी धरती कैसी थी? *
बर्फ़ के गोले के समान
अत्यंत गर्म
वर्तमान के समान,
उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न:-70 दुनिया का हाल किन चीजों से जाना जाता है? *
केवल पहाड़ और समुद्र से
केवल नदियों और जंगल से
केवल जानवरों की पुरानी हड्डियों से
उपयुक्त सभी से
प्रश्न:- 71 लेखिका को प्रकृति के जादू का अहसास कब होता है? *
फूलों को छूकर
फूलों की पंखुड़ियों की मखमली सतह छूकर
पेड़ों को छूकर
जंगल में घूम कर
प्रश्न:- 72 लोग किसे साधारण चीज समझते हैं? *
प्रकृति के जादू को
भगवान के आशीर्वाद को
दृष्टि के आशीर्वाद को
मौसम के परिवर्तनों को
प्रश्न:- 73 लेखिका के अनुसार कौन लोग बहुत कम देखते हैं? *
जिनकी आँखें खराब है
जो देख नहीं पाते हैं
जिनकी आँखें हैं
जिनकी आँखें नहीं हैं
प्रश्न:- 74 'कृतज्ञ' शब्द का सही अर्थ है? *
उपकार करने वाला
उपकार को याद रखने वाला
उपकार को न मानने वाला
इनमें से कोई नहीं
:- 75 रानी लक्ष्मी बाई के बचपन का क्या नाम था?- *
छबीली
छीबली
छीबीला
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 76 स्वतंत्रता की पहली लड़ाई कब शुरू हुई? *
1757
1857
1947
1942
प्रश्न:- 77 'लावारिस' शब्द का क्या अर्थ है? *
जिसके पास धन दौलत की कमी न हो।
जो महलों में निवास करता हो।
जैसे गुलाम बना लिया गया हो।
जिसका कोई उत्तराधिकारी नहीं हो।
प्रश्न:- 78 किस घटना से झाँसी का दीपक बुझ गया? *
रानी का विवाह विवाह होने से
राजा गंगाधर राव की मृत्यु से
अंग्रेजों द्वारा झाँसी पर अधिकार कर लेने से
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 79 अंग्रेज भारत में क्या बनकर आए थे? *
शासक
राजदूत
व्यापारी
सैनिक
प्रश्न:- 80 'संवेदना' शब्द का सही अर्थ होगा:-
खुश रहने का गुण
नसीब वाला
संदेश देने वाला
सुख-दु:ख महसूस करने का गुण
प्रश्न:- 81 'नियामत' शब्द का सही अर्थ होगा?
प्रकृति
पेड़-पौधे
ईश्वर का दिया उपहार
सुंदर चीज
प्रश्न:-82 लेखिका के अनुसार ईश्वर द्वारा दी गई दृष्टि से मनुष्य क्या प्राप्त कर सकता है? *
पढ़ सकता है
टीवी देख सकता है
चीजों को देख सकता है
जिंदगी को खुशियों के इंद्रधनुषी रंगों से हरा-भरा कर सकता है
प्रश्न:- 83 रावण ने सीता को लंका में किस स्थान पर रखा? *
अशोक वाटिका
पर्वत पर
महल में
इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- 84 मतंग ऋषि का आश्रम कहाँ पर.था? *
ऋष्यमूक पर्वत पर
पंचवटी में
सरयू नदी के किनारे
पंपा सरोवर के पास
प्रश्न:- 85 राम और सुग्रीव ने किसे साक्षी मानकर मित्रता का वचन लिया?
देवताओं को
पानी को
अग्नि को
गंगा नदी को
प्रश्न:- 86 जटायु के भाई का क्या नाम था? *
कबंध
संपाति
जामवंत
नील
प्रश्न:- 87 'मैं सबसे छोटी होऊँ' कविता किसने लिखी?
महादेवी वर्मा
सुमित्रानंदन पंत
शमशेर बहादुर सिंह
कृष्णा सोबती
प्रश्न:- 88 बच्ची बड़ी क्यों नहीं होना चाहती है? क्योंकि बड़ी होकर वह:- *
माँ के प्यार से वंचित हो जाएगी।
वह माँ से दूर चली जाएगी।
वह अपने खिलौनों से वंचित हो जाएगी।
वह घर से दूर चली जाएगी ।
प्रश्न:-89 बच्ची कहाँ छुपी रहना चाहती है? *
पिता की गोद में
मामा के घर में
माँ के अंचल में
अपने बिस्तर में
प्रश्न:- 90 माँ बच्ची को क्या थमा देती है? *
पानी का गिलास
खाना
खिलौने
गुड्डा और गुड़िया
प्रश्न:- 91 बड़ी होने पर बच्ची के साथ कौन छल करता है? *
पिता
भाई
बहन
माँ
प्रश्न:- 92 खिलौने थमाकर बच्ची को माँ क्या नही सुनाती है? *
जंगली जानवरों की कहानियाँ
बचपन की पुरानी बातें
परियों की बातें
पढ़ाई-लिखाई संबंधी बातें
प्रश्न:- 93 "मैं सबसे छोटी होऊँ" कविता में बच्ची क्या देखना चाहती है? *
डूबता हुआ चाँद
निकलता हुआ चाँद
बादलों में छिपता हुआ चाँद
ईद का चाँद
प्रश्न:- 94 लेखक ने किसे संसार रूपी पुस्तक का छोटा-सा पृष्ठ कहा है? *
एक छोटे-से रोड़े को
इतिहास की पुस्तक के पृष्ठ को
समुद्र को
95.जो देखकर भी नहीं देखते’ पाठ के लेखक कौन हैं?
(a) प्रेमचंद
(b) सुंदरा स्वामी
(c) जया विवेक
(d) हेलेन केलर
96.हेलेन केलर प्रकृति की चीजों को किस प्रकार पहचानती हैं ?
(a) देखकर
(b) सूंघकर
(c) छूकर
(d) दूसरों से उसका वर्णन सुनकर
97.लेखिका को किसमें आनंद मिलता है?
(a) लोगों से बात करने में
(b) प्रकृति को निहारने में
(c) फूलों की पंखुड़ियों को छूने और उसकी घुमावदार बनावट को महसूस करने मे
98.लेखिका किसके स्वर पर मंत्रमुग्ध हो जाती है?
(a) कोयल के
(b) मैना के
(c) मोर के
(d) चिड़िया के
99.इनमें किस पेड़ की छाल चिकनी होती है?
(a) चीड़
(b) भोज-पत्र
(c) पीपल
(d) बरगद
100.लेखिका चीज़ों को कैसे पहचान लेती है।
(a) देखकर
(b) सुनकर
(c) छूकर
(d) सूंघकर
101.भोज-पत्र की छाल कैसी होती है?
(a) खुरदरी
(b) सख्त
(c) टेढ़ी-मेढ़ी
(d) चिकनी
102.लेखिका किस मौसम में नई कलियाँ खोजती है?
(a) वर्षा में
(b) गरमी में
(c) वसंत में
(d) सरदी में
103.लेखिका को किस काम में खुशी मिलती है?
(a) चीज़ों को देखकर
(b) प्राकृतिक चीज़ों को छूने में
(c) लोगों से बातें करके
(d) अन्य कार्यों में
104.आँखों वाले लोग बहुत कम क्यों देखते हैं?
(a) क्योंकि वे देखकर भी नहीं देखते।
(b) उन्हें दिखाई नहीं देता।
(c) वे अपने को सर्वज्ञ समझते हैं।
(d) ये अंतर्यामी नहीं हैं।
105.विभिन्न प्राकृतिक चीज़ों को छूने से लेखिका को कैसा महसूस होता है?
(a) प्रसन्नता
(b) दुख
(c) निराशा
(d) हताशा
106.इस कक्षा में पैंतीस छात्र हैं। रेखांकित का विशेषण भेद बताइए।
संकेतवाचक
संख्यावाचक
गुणवाचक
परिमाणवाचक
107.लोकगीत’ पाठ के लेखक कौन हैं?
(a) प्रेमचंद
(b) विष्णु प्रभाकर
(c) विनय महाजन
(d) भगवतशरण उपाध्याय
108.लोकगीतों की भाषा कैसी होती है?
(a) संस्कृतनिष्ठ
(b) शास्त्रीय
(c) आम बोलचाल
(d) अनगढ़
109.लोकगीत शास्त्रीय संगीत से किस मायने में भिन्न है?
(a) लय, सुर और ताल में
(b) मधुरता में
(c) सोच, ताज़गी और लोकप्रियता में
(d) इनमें कोई नहीं
110.लोकगीतों की रचना में किसका विशेष योगदान है?
(a) बच्चों का
(b) स्त्रियों का
(c) पुरुषों का
(d) इनमें कोई नहीं
111.इनमें से कौन बंगाल का लोकगीत है?
(a) कजरी
(b) बाउल
(c) पूरबी
(d) सावन
112.लोकगीतों का वास्तविक संबंध किनसे है?
(a) शहरों से
(b) कस्बों से
(c) गाँव व देहातों से
(d) दूर-दराज के प्रांतों से
113.बंगाल के प्रमुख लोकगीत कौन से हैं?
(a) चैता
(b) कजरी
(c) माहिया
(d) बाउल और मतिथासीत
114.सोहनी-महीवाल कहाँ का लोकगीत है?
(a) बंगाल का
(b) बिहार का
(c) पंजाब का
(d) उत्तर प्रदेश
115.‘नौकर’ पाठ के लेखक कौन हैं?
(a) महात्मा गांधी जी
(b) अनु बंद्योपाध्याय
(c) विष्णु प्रभाकर
(d) गुणाकर मुले
116.गांधी जी पैदल क्यों चलते थे?
(a) पैसा बचाने के लिए
(b) स्वस्थ रहने के लिए
(c) उनको डॉक्टर ने सलाह दी थी
(d) इनमें से कोई नहीं
117.साबरमती आश्रम किस राज्य में है?
(a) बिहार
(b) बंगाल
(c) गुजरात
(d) ओडिशा
118.गांधी जी सवेरे की प्रार्थना के बाद कौन-सा कार्य करते थे?
(a) सब्जियों का लाना
(b) सब्जियों का छीलना
(c) सब्जियाँ काटना
(d) सब्जियाँ पकाना
119.गांधी जी के साथ दक्षिण अफ्रीका में कौन ठहरा था?
(a) रामकृष्ण गोखले
(b) गोपाल कृष्ण गोखले
(c) सरदार बल्लभ भाई पटेल
(d) नेताजी सुभाष चंद्र बोस
120.गांधी जी रसोईघर में जाकर क्या करते थे?
(a) सब्ज़ियाँ बनाते थे।
(b) सब्जियाँ काटते थे।
(c) सब्जियाँ खाते थे।
(d) सब्जियाँ छीलते थे।
121.गांधी जी अपने साथियों को किस बात पर आड़े हाथों लेते थे?
(a) गांधी जी का कहना न मानने पर
(b) काम न करने पर
(c) रसोईघर की सफ़ाई न करने पर
(d) देर तक सोने पर
122.गांधी जी को किसके पौष्टिक गुणों का ज्ञान था?
(a) फलों के
(b) सब्जियों के
(c) अनाजों के
(d) उपर्युक्त सभी
123.‘वन के मार्ग में’ पाठ के कवि कौन हैं?
(a) विष्णु प्रभाकर
(b) जयंत विष्णु नार्लीकर
(c) तुलसीदास
(d) सुमित्रानंदन पंत
124.रघुबीर की वधू कौन थी?
(a) गीता
(b) सीता
(c) द्रौपदी
(d) कुंती
125.राम की आँखों में आँसू क्यों आ गए?
(a) वन के कष्टों के कारण
(b) घर की याद आने से
(c) सीता की व्याकुलता देखकर
(d) अपने पिता को याद करके
126.पर्नकुटी किस चीज़ से बनती है?
(a) पत्थर से
(b) पानी से
(c) पत्तों से
(d) इनमें से कोई नहीं
127.राम और सीता के साथ कौन वन गया?
(a) लक्ष्मण
(b) भरत
(c) शत्रुघ्न
(d) इनमें से कोई नहीं
128.भारत में बाँस किस प्रांत में अधिक पाया जाता है?
(a) नागालैंड
(b) असम
(c) मणिपुर व त्रिपुरा
(d) उपर्युक्त सभी
129.बाँस इकट्ठा करने का मौसम कौन-सा है?
(a) जनवरी से मार्च
(b) जुलाई से अक्टूबर
(c) नवंबर एवं दिसंबर
(d) अप्रैल से जून
130.बूढ़ा बाँस कैसा होता है?
(a) नरम
(b) कमज़ोर
(c) सख्त
(d) लचीला
131.चंगकीचंगलनबा थे?
(a) वैज्ञानिक
(b) लेखक
(c) जादूगर
(d) कारीगर
132.‘साँस-साँस में बाँस’ पाठ में किस राज्य की बात की जा रही है?
(a) मणिपुर
(b) त्रिपुरा
(c) असम
(d) नागालैंड
संंकलन