रविवार, 28 फ़रवरी 2021

संदेश लेखन

*संदेश संदेश लेखन हेतु महत्वपूर्ण विषय*

  ( बॉक्स बनाकर, 50 शब्दों में/ 5 से 6 पंक्तियां, उचित प्रारूप के साथ)


1. शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपने मित्र को एक संदेश लिखिए।

2. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समस्त महिला जगत को शुभकामनाएं देते हुए एक संदेश लिखिए ।

3. स्वदेशी अपनाओ ,देश को आगे बढ़ाओ - स्वदेशी सामान अपनाने हेतु अपने मित्र को संदेश लिखिए।

4.  'गर स्वच्छता है आसपास

     फिर हमारा जीवन है खास।'- इस पंक्ति को ध्यान में रखकर अपने मित्र को एक संदेश लिखिए।

5. आप अपनी माताजी की अनुपस्थिति में मित्र के साथ उसकी सहायता हेतु अचानक जा रहे हैं, अपनी माता जी को समस्त विवरण सेअवगत कराते हुए एक संदेश लिखिए ।

6. अपने मामा जी को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए एक संदेश लिखिए।

7. अपनी छोटी बहन को समय का महत्व बताते हुए एक संदेश लिखिए।

8. अपने मित्र को प्रातः कालीन भ्रमण का महत्व बताते हुए संदेश लिखिए।

9. आपका मित्र निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आया है, उसे एक बधाई संदेश लिखिए।

10.  आप अपनी माता जी के साथ 5 दिन के लिए किसी विशेष प्रयोजन से भोपाल जा रहे हैं, विद्यालय में अनुपस्थित रहने हेतु अपने अध्यापक के नाम संदेश लिखिए ।

11. अपनी कॉलोनी के निवासियों को जल संरक्षण हेतु एक संदेश लिखिए।

12. 'योग को अपनाओंं बीमारियों को भगाओ'- इन पंक्तियों को ध्यान में रखकर अपने मित्र को एक संदेश लिखिए।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विज्ञापन लेखन प्रश्न अभ्यास

सीबीएसई (CBSE) कक्षा 10वीं के हिंदी पाठ्यक्रम (कोर्स A और कोर्स B) के नए प्रारूप और अंक-योजना के अनुसार 'विज्ञापन लेखन' (शब्द सीमा: ...