बुधवार, 8 मार्च 2023

हिंदी विषय का प्रश्न पत्र

 हिंदी विषय का प्रश्न पत्र हल करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना हैं।

1.सर्व प्रथम प्रश्न पत्र को अच्छी तरह से पढ़ना है।

2. दिए गए अपठित गद्यांश एवं काव्यांश पर आधारित प्रश्न एवं उनके विकल्प को ध्यान से पढ़िए। गद्यांश एवं काव्यांश  के आधार पर ही उचित विकल्प का चयन कर उसे पूर्ण लिखना हैं।

3. प्रश्नों का क्रमांक  सही तरह से लिखिए।

4. उत्तर पुस्तिका में काट छांट न करें।

5. पत्र लेखन, अनुच्छेद लेखन और संवाद लेखन आदि को अलग अलग पेज पर लिखिए।

6.लेखन में स्वच्छता एवं शुद्धता की ओर विशेष ध्यान देना हैं।

7. व्याकरण पर आधारित प्रश्नों के उत्तर सोच समझ कर लिखिए।

8.निर्धारित समय में ही प्रश्न पत्र हल करें।

9. पेपर लिखना पूर्ण होने पर फिर एक बार प्रश्न के क्रमांक जांच लिजिए।

10.सभी प्रश्नों को हल करना हैं।  

11. कोई भी प्रश्न अनुत्तरित नहीं छोड़ना हैं।

परीक्षा के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं।


         



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विद्यार्थी जीवन में योग का महत्व

  विद्यार्थी जीवन में योग का महत्व विद्यार्थी जीवन मानव जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और आधारभूत चरण होता है। यह समय न केवल शिक्षा अर्जित करने का...