शनिवार, 7 नवंबर 2020

वैद्यकीय सेवा में डॉ.राम मदने जी के 12 वर्ष पूर्ण।

 वैद्यकीय सेवा में डॉ.राम मदने जी के 12 वर्ष पूर्ण।

(Dr. Ram Madne completed 12 years in Medical service)



    श्रीकृष्णा हॉस्पिटल, कल्याण नगर, नांदेड़ के संस्थापक डॉ.  राम धोंडीबा मदने जी को बहुत-बहुत बधाई।




 डॉ.राम मदने  जी  पिछले बारह वर्षों से रोगियों की सेवा बडे ही आत्मीयता से कर रहे है। इसलिए रोगियों के मन में वे अपना स्थान कायम कर चुके है। 

वे मरीजों को केवल दवा ही नहीं देते दवा के साथ उनमें आत्मविश्वास एवं जीवन जीने की उमंग पैदा करते है। इसलिए पिछले बारह वर्षों से उनका और उनके पास आने वाले मरीजों का आत्मीय संबंध बना हुआ है।

 उनके नीजी जीवन के बारे पूछने पर उनकी धर्म पत्नी डॉ.श्रीमती सीमा मदने जी ने बताया कि वे अपने परिवार को भी समय देते है। रिश्तेदार,मित्र एवं सामाजिक कार्यों में भी वे बराबर शामिल होते है।

 डॉक्टर साहब की रुचि के बारे में पूछने पर मैडम ने बताया कि उन्हें किताबें पढने का एवं लेखन करने का बहुत शौक है। 

        इसी को आगे बढाते हुए मैडम ने यह भी जानकारी दी कि डॉक्टर साहब को पढने के साथ-साथ पेड-पौधे लगाना,उनकी देखभाल करना,आधुनिक खेती करना,सुबह सुबह नियमित रुप से घूमने जाना आदि शौक हैं। 

   डॉक्टर साहब का वैद्यकीय क्षेत्र में तो नाम है ही इसी के साथ परिवार,रिश्तेदार,मित्रों के बीच भी वे काफी प्रिय है। वे अपने माता-पिता की सेवा बडे ही श्रध्दा से करते हैं। इतना ही नहीं वे कई सालों से अपनी नानी की भी सेवा करते है। 

      डॉक्टर साहब के मार्गदर्शन में अनेक विद्यार्थियों ने मेडिकल की शिक्षा पूर्ण की है और कुछ अभी भी कर रहे हैं।

उनके स्टाफ में से अधिकांश कर्मचारी पिछले बारह सालों से उनके साथ जुडे हुए है।

    डॉक्टर साहब का वैद्यकीय क्षेत्र प्रिय क्षेत्र है। इसी के साथ सामाजिक कार्यों में भी उनकी विशेष रुचि है।

मैडम को उनके पारिवारिक जीवन के बारे में पूछने पर  बताया कि डॉक्टर साहब का उनके जीवन में आना उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।इसलिए वे ईश्वर को धन्यवाद देते है।

बारह साल की अखंड वैद्यकीय सेवा के लिए डॉक्टर राम मदने साहब को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विकसित भारत: एक सपना और एक लक्ष्य*

* विकसित भारत: एक सपना और एक लक्ष्य* भारत एक प्राचीन और समृद्ध देश है, जिसने सदियों से ज्ञान, संस्कृति, और विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण...