मौखिक परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा - 8वीं
विषय - हिंदी
पूर्णांक - 15
देश की पहली बोलती फ़िल्म कौनसी थी? - आलमआरा
आलम आरा फ़िल्म में कितने कलाकारों ने काम किया ? - 78
आलम आरा कब प्रदर्शित हुई थी ? - 14 मार्च, 1931
पहली बोलती फ़िल्म के निर्देशक कौन थे ? - अर्देशिर एम ईरानी
पहली बोलती फ़िल्म के लिए किन तीन वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया गया? - तबला, हारमोनियम और वायलिन
आलम आरा फ़िल्म का पहला गाना कौन सा था ? - दे दे खुदा के नाम पर प्यारे
पहली बोलती फ़िल्म के नायक नायिका कौन कौन थे ? नायक - विट्ठल और नायिका - जुबैदा थी
विट्ठल को फ़िल्म से क्यो हटाया गया था? - उर्दू नही बोल पाने के कारण
विट्ठल का मुकदमा किस प्रसिद्ध वकील ने लड़ा था ? - मोहम्मद अली जिन्ना ने
आलम आरा कहाँ प्रदर्शित हुई थी ? मुम्बई के मेजिस्टिक सिनेमा में
समीक्षकों ने आलम आरा को कौन सी फ़िल्म करार दिया ? - भड़कीली फैंटेसी
आलम आरा भारत के अलावा किन किन देशों में पसंद की गई ? श्रीलंका, बर्मा, पश्चिमी एशिया में
'भारतीय सवाक फिल्मो के पिता' किसे कहा गया? - अर्देशिर एम ईरानी को
माधुरी फ़िल्म की नायिका कौन थी ? - सुलोचना
उस दौर की महिलाओं में सुलोचना की कौन सी चीज प्रसिद्ध थी - उनकी हेयर स्टाइल
भारतीय सिनेमा के जनक किसे कहा जाता है? - दादा साहब फाल्के को
किस राज्य की महिलाओं ने साइकिल आंदोलन चलाया? - तमिलनाडु
पुडुकोट्टई की महिलाओं ने कौन सा आंदोलन चलाया ? साइकिल आंदोलन
फातिमा क्या काम करती थी? माध्यमिक स्कूल में अध्यापिका थी
जमीला, फातिमा और अवकन्नी की उम्र कितनी है? 20 वर्ष
अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है? 8 मार्च
साइकिल चलाना सीखने से औरतों को क्या क्या लाभ हुआ?
नवसाक्षर का क्या अर्थ है? अभी अभी साइकिल चलाना सीखने वाली
महिलायें जेंट्स साइकिल क्यो खरीदने लगी? महिला साइकिल की कमी के कारण
पुडुकोट्टई जिले की गणना कैसे जिलों में कई जाती है? सबसे गरीब
साइकिल चलाना महिलाओं के लिए किसके समान था ? हवाई जहाज चलाने के समान
साँप कहाँ रहता था ? अंधेरी गुफा में
गुफा कैसी थी? अंधेरी और बदबूदार
साँप अपनी गुफा में प्रसन्न क्यो था? क्योंकि वह वहाँ सुखी और सुरक्षित था
साँप की गुफा में एकाएक कौन उड़ता हुआ आ गिरा ? घायल बाज
बाज के किस हिस्से में जख्मों के निशान थे ? छाती पर
घायल बाज को देकर साँप ने क्या कहा? क्यों भाई, इतनी जल्दी मारने की तैयारी कर ली
बाज खुश क्यो था? क्योंकि उसने सभी सुखों को भोग लिया था
लुढकता हुआ बाज कहाँ जा गिरा? नदी में
छोटी छोटी चट्टानों पर धप से कौन गिरा ? साँप
लहरों ने किस के लिए गीत गाए ? बाज के लिए
भिनसार होते ही खोंते से निकल पड़ते। इसमे भिनसार का अर्थ है ? सुबह
गवरा और गवरइया के मध्य किस बात पर बहस हुई ? आदमी के कपड़े पहनने पर
किसका मन टोपी पहनने का करता है? - गवरइया का
टोपी उछलना ' मुहावरें का अर्थ है ? बेइज्जत करना
गवरा का स्वभाव कैसा था ? समझदार और शक्की
गवरइया का स्वभाव कैसा था ? जिद्दी और धुन की पक्की
दाना चुगते -चुगते क्या मिला ? रुई का फाहा
गवरइया रुई का फाहा लेकर किसके पास गई -? - दुनिया के पास
गवरा के अनुसार बावरा को क्या मिला ? चाबुक
धुनिया ने क्या पहन रखा था ? वर्षो पुरानी तार तार हो चुकी एक मिर्जई
कोरी राजा जी के लिए क्या बना रहा था? अचकन के लिए सूत कात रहा था
गवरइया कपड़ा लेकर किस के पास गई? दर्जी के पास
दर्जी ने टोपी पर कितने फुँदने लगा दिए। ? पाँच
गवरइया राजा के पास जाकर क्या बोली ? राजा जी के सिर पर टोपी नहींं ।
संकलन
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें