मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024

ईमेल लेखन

 ईमेल लेखन 

  1. छात्रों के लिए अधिक खेल-सामग्री उपलब्ध कराने का अनुरोध करते हुए अपने प्रधानाचार्य महोदय को xyzschool@gmail.com पर एक ईमेल लिखिए।

    From: mohan@mycbseguide.com
    To: xyzschool@gmail.com
    CC …
    BCC …
    विषय – अधिक खेल सामग्री उपलब्ध कराने का अनुरोध
    महोदय,
    जैसा कि आपको विदित है कि आगामी मास में जिले स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होने वाला है जिसमें हमारा विद्यालय भी भाग ले रहा है। हालांकि उपलब्ध साधनों से हमने अभ्यास किया है किन्तु वह पर्याप्त नहीं है। यह अनुरोध हम आपसे कर रहे हैं कि कृपया खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं एवं सामग्री में कोई कमी न की जाए तथा खेल गतिविधियों हेतु अधिक फंड निधि की व्यवस्था की जाए ताकि आने वाली प्रतियोगिता में हम बेहतर प्रदर्शन कर सकें और विद्यालय का नाम रौशन कर सकें।
    आशा है आप हम खिलाड़ियों के इस अनुरोध को स्वीकार करने की कृपा करेंगे।                                            भवदीय                                              मोहन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कक्षा 10 – हिंदी विषय – अवकाश कालीन गृहकार्य*

 *कक्षा 10 – हिंदी विषय – अवकाश कालीन गृहकार्य*   *स्तर*: बोर्ड परीक्षा की तैयारी + सृजनात्मक अभिव्यक्ति + जीवन-मूल्य   *निर्देश*: प्रत्येक ...