गुरुवार, 6 मई 2021

वाच्य

  • वाच्य

वाच्य का शाब्दिक अर्थ क्या है ?

वाच्य के मुख्य भेद कितने हैं ?

वाच्य के भेद कौन-कौन से हैं ?

निम्नलिखित वाक्यों का वाच्य बताइए।

बुद्ध ने विश्व को शांति का संदेश दिया।

एक व्यक्ति द्वारा समाज का सुधार संभव है।

वह चुपचाप नहीं पढ़ सकता।

निम्नलिखित वाक्यों को कर्मवाच्य में बदलिए।

मैंने खाना खाया।

तानसेन को संगीत सम्राट भी कहते हैं।

लड़कियों ने देश प्रेम का एक मार्मिक गीत सुनाया।

लेखक पुस्तक लिख रहा है।

आपने चिट्टियां लिखी होंगी।

उस घर में मजदूर काम कर रहे हैं।

परीक्षा की घोषणा हुई।

वह कभी भी कटु वचन नहीं बोलता।

राजेश पतंग नहीं उड़ा रहा है।

उन लड़कों ने हमें मूर्ख बना दिया।

मैं यह कविता नहीं पढ़ सकूंगा।

रमेश गीता पड़ता है।

6.निम्नलिखित वाक्यों को कर्तृवाच्य में बदलिए।

उनका दुख मुझसे नहीं देखा जाता।

तुम्हारे द्वारा परिवार के विकास के लिए क्या किया जा रहा है?

उन बच्चों द्वारा परिवार का विकास किया गया।

राजेश से गलत काम नहीं किया जाता।

दादी द्वारा कहानी सुनाई जा रही है।


मंगलवार, 6 अप्रैल 2021

कक्षा 7 वसंत पाठ 1

 कक्षा 7 वसंत

 पाठ 1 हम पंछी उन्मुक्त गगन के

प्रश्न 1

हर तरह की सुख सुविधाएँ पाकर भी पक्षी पिंजरे में बंद क्यों नहीं रहना चाहते ?

उत्तर-

हर प्रकार की सुख सुविधाएँ पाकर भी पक्षी पिंजरे में बंद नहीं रहना चाहते, क्योंकि उन्हें वहाँ उड़ने की आजादी नहीं है। वे तो खुले आसमान में ऊँची उड़ान भरना, नदी-झरनों का बहता जल पीना, कड़वी निबौरियाँ खाना, पेड़ की ऊँची डाली पर झूलना, कूदना, फुदकना अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग ऋतुओं में फलों के दाने चुगना और क्षितिज मिलन करना ही पसंद है। यही कारण है कि हर तरह की सुख-सुविधाओं को पाकर भी पक्षी पिंजरे में बंद नहीं रहना चा


प्रश्न 2.पक्षी उन्मुक्त रहकर अपनी कौन-कौन सी इच्छाएँ पूरी करना चाहते हैं?

उत्तर-

पक्षी उन्मुक्त रहकर अपनी इन इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं

(क) वे खुले आसमान में उड़ना चाहते हैं।

(ख) वे अपनी गति से उड़ान भरना चाहते हैं।

(ग) नदी-झरनों का बहता जल पीना चाहते हैं।

(घ) नीम के पेड़ की कड़वी निबौरियाँ खाना चाहते हैं।

(ङ) पेड़ की सब ऊँची फुनगी पर झूलना चाहते हैं।

वे आसमान में ऊँची उड़ान भरकर अनार के दानों रूपी तारों को चुगना चाहते हैं। क्षितिज मिलन करना चाहते हैं।


प्रश्न 3.

भाव स्पष्ट कीजिए-

या तो क्षितिज मिलन बन जाता या तनती साँसों की डोरी।

उत्तर

इस पंक्ति में कवि पक्षी के माध्यम से कहना चाहता है कि यदि मैं स्वतंत्र होता तो उस असीम क्षितिज से मेरी होड़ हो जाती। मैं इन छोटे-छोटे पंखों से उड़कर या तो उस क्षितिज से जाकर मिल जाता या फिर मेरा प्राणांत हो जाता।

कविता से आगे

प्रश्न 1.

कई लोग पक्षी पालते हैं

(क) पक्षियों को पालना उचित है अथवा नहीं? अपने विचार लिखिए।

(ख) क्या आपने या आपकी जानकारी में किसी ने कभी कोई पक्षी पाला है? उसकी देखरेख किस प्रकार की जाती होगी, लिखिए।

उत्तर-

(क) हमारे दृष्टिकोण से पक्षियों को पालना उचित नहीं है, इससे हम उनकी आजादी पर रोक लगा देते हैं। उनकी इच्छाओं, सपनों तथा अरमानों पर पाबंदी लग जाता है। अतः पक्षियों को पालना सही नहीं है। उन्हें प्रकृति में स्वच्छंद विचरण करने देना चाहिए। उन्हें वहीं प्रसन्नता मिलती है।

(ख) हमारे एक पड़ोसी ने तोता पाला था। उस पड़ोसी ने उसे मेले से खरीदकर लाया था। उसके परिवार के सभी सदस्य मन से उसकी देखरेख किया करते थे। प्रतिदिन उसके पिंजरे की सफ़ाई किया करते थे। एक कटोरी में पानी पीने के लिए तथा खाने के लिए चना दिया जाता था। इसके अलावे तोते को मौसमी फल तथा मिर्च भी खाने को दिया जाता था। मेरा पडोसी घंटों उस तोते से बातें किया करता था और उसे लेकर उसे घुमाने पार्क में जाया करता था। तोते ने घर के सभी सदस्यों के नाम रट लिए थे, लेकिन तोता खाना भारी मन से खाता था। जब मैं पड़ोसी के घर पिंजरे के पास जाता था तो वह हमारी ओर आशा भरी दृष्टि से देखता था।


प्रश्न 2.

पक्षियों को पिंजरे में बंद करने से केवल उनकी आज़ादी का हनन ही नहीं होता, अपितु पर्यावरण भी प्रभावित होता है। इस विषय पर दस पंक्तियों में अपने विचार लिखिए।

उत्तर

पक्षियों को पिंजरे में बंद करके उनकी आजादी का हनन होता ही है क्योंकि उनकी प्रकृति है ‘उड़ना। पिंजरे में बंद करके हम उन्हें पराधीन बना लेते हैं। जिससे उनकी आज़ादी तो समाप्त हो ही जाती है साथ ही पर्यावरण भी प्रभावित होता है क्योंकि पर्यावरण को संतुलित करने में भी पक्षियों का सहयोग रहता है। पक्षी आहार श्रृंखला को नियमित करते हैं। जैसे-घास को टिड्डा खाता है, टिड्डे को पक्षी खाते हैं और यदि पक्षी न हों तो टिड्डों की संख्या अत्यधिक हो जाएगी जो फसलों को नष्ट कर देंगे। यदि टिड्डे न हों तो घास इतनी बढ़ जाएगी कि मनुष्य परेशान हो जाएगा।



अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1.

क्या आपको लगता है कि मानव की वर्तमान जीवन-शैली और शहरीकरण से जुड़ी योजनाएँ पक्षियों के लिए घातक हैं? पक्षियों से रहित वातावरण में अनेक समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए? उक्त विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कीजिए।

उत्तर

यह कहना गलत नहीं कि मानव की वर्तमान जीवन-शैली और शहरीकरण से जुड़ी योजनाएँ पक्षियों के लिए घातक हैं क्योंकि शहरों में औद्योगीकरण के कारण विषैली गैसें और प्रदूषित जल पक्षियों के लिए हानिकारक होता है। दूसरी ओर अधिक-से-अधिक भवन निर्माण के कारण वनों व हरियाली वाले इलाकों को काटकर बड़े-बड़े भवन बना दिए जाते हैं, जिससे पक्षियों का आश्रय स्थल समाप्त हो जाता है। साथ ही वृक्षों से प्राप्त खाद्य पदार्थ, फल-फूल आदि उन्हें नहीं मिल पाते। ऐसा होने पर उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।


पक्षियों से रहित वातावरण में आहार श्रृंखला प्रभावित हो जाएगी। पर्यावरण संतुलित नहीं रहेगा। इसके लिए हमें अधिक-से-अधिक वृक्ष लगाने चाहिए व बाग-बगीचों का निर्माण करना चाहिए। फैक्टरियों को भी शहरों से दूर लगाकर धुएँ व प्रदूषित जल हेतु उचित प्रबंध करने चाहिए। (नोट-इन्हीं विचारों के आधार में वाद-विवाद कीजिए)।



 

प्रश्न 2.

यदि आपके घर के किसी स्थान पर किसी पक्षी ने अपना आवास बनाया है और किसी कारणवश आपको अपना घर बदलना पड़ रहा है तो आप उस पक्षी के लिए किस तरह के प्रबंध करना आवश्यक समझेंगे? लिखिए।

उत्तर-

यदि हमारे घर में किसी पक्षी ने अपना घोंसला बनाया हो और किसी कारणवश हमें घर बदलना पड़ रहा हो, तो हम प्रयास करेंगे कि जब तक घोंसलों में रखे अंडों से बच्चे न निकल जाएँ और पक्षी उन्हें उड़ना न सिखा ले तब तब घोसलों को न छेड़ा जाए। यदि फिर भी घर छोड़ना अनिवार्य हुआ तो उस घर में जाने वाले नए परिवार से मिलकर यह अनुरोध करेंगे कि वे घोसलों को यथावत रहने दें और न छेड़े तथा उनका ध्यान रखें।



भाषा की बात


प्रश्न 1.

स्वर्ण-श्रृंखला और लाल किरण-सी में रेखांकित शब्द गुणवाचक विशेषण हैं। कविता से हूँढ़कर इस प्रकार के तीन और उदाहरण लिखिए।

उत्तर-

(क) कनक-तिलियाँ,

(ख) कटुक-निबौरी,

(ग) तारक-अनार


प्रश्न 2.

‘भूखे-प्यासे’ में द्वंद्व समास है। इन दोनों शब्दों के बीच लगे चिह्न को सामासिक चिह्न (-) कहते हैं। इस चिह्न से ‘और’ का संकेत मिलता है, जैसे-भूखे-प्यासे = भूखे और प्यासे।

इस प्रकार के दस अन्य उदाहरण खोजकर लिखिए।

उत्तर-

दाल-रोटी – दाल और रोटी

अन्न-जल – अन्न और जल

सुबह-शाम – सुबह और शाम

पाप-पुण्य – पाप और पुण्य

राम-लक्ष्मण – राम और लक्ष्मण

सुख-दुख – सुख और दुख

तन-मन – तन और मन

दिन-रात – दिन और रात

दूध-दही – दूध और दही

कच्चा-पक्का – कच्चा और पक्का


अन्य पाठेतर है हल प्रश्न


बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर

(क) ‘हम पंछी उन्मुक्त गगन के’ पाठ के रचयिता हैं

(i) भवानी प्रसाद मिश्र

(ii) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना

(iii) शिवमंगल सिंह ‘सुमन’

(iv) महादेवी वर्मा


(ख) पक्षी कहाँ का जल पीना पसंद करते हैं?

(i) नल का जल

(ii) वर्षा का जल

(iii) नदी-झरनों का जल

(iv) पिंजरे में रखी कटोरी का जल



 

(ग) बंधन किसका है?

(i) स्वर्ण का

(ii) श्रृंखला का

(iii) स्वर्ण श्रृंखला का

(iv) मनुष्य का


(घ) लंबी उड़ान में क्या-क्या संभावनाएँ हो सकती थीं?

(i) क्षितिज की सीमा मिल जाती

(ii) साँसों की डोरी तन जाती

(iii) ये दोनों बातें हो सकती थीं

(iv) कुछ नहीं होता



 

(ङ) पक्षी क्यों व्यथित हैं?

(i) क्योंकि वे बंधन में हैं।

(ii) क्योंकि वे आसमान की ऊँचाइयाँ छूने में असमर्थ हैं।

(iii) क्योंकि वे अनार के दानों रूपी तारों को चुगने में असमर्थ हैं।

(iv) उपर्युक्त सभी


उत्तर-

(क) (iii)

(ख) (iii)

(ग) (iii)

(घ) (iii)

(ङ) (iv)


अतिलघु उत्तरीय प्रश्न


(क) इस कविता तथा कवि का नाम लिखिए।

उत्तर-

कविता का नाम- ‘हम पंछी उन्मुक्त गगन के

कवि का नाम- शिवमंगल सिंह ‘सुमन’


(ख) पक्षी कैसा जीवन जीना चाहते हैं?

उत्तर-

पक्षी एक स्वतंत्र जीवन जीना चाहते हैं।



 

(ग) पक्षी ऊँची उड़ान के लिए क्या-क्या बलिदान देते हैं?

उत्तर-

पक्षी ऊँची उड़ान के लिए अपना घोंसला, डाली का सहारा आदि सब कुछ न्योछावर करने को तैयार हैं। उनका मानना है। कि ईश्वर ने उन्हें सुंदर पंख दिए हैं इसलिए उनकी उड़ान में कोई बाधक न बनें।


(घ) अपनी किन इच्छाओं को पूरा करने के लिए पिंजरे से आजाद होने के लिए व्याकुल हैं।

उत्तर-

पक्षी नदी-झरनों का बहता जल पीने, तेज़ गति से उड़ान भरने नीले आसमान की सीमा तक उड़ने, पेड़ की फुनगी पर झूलने, कड़वी निबौरियाँ खाने और अनार रूपी दाने चुगने के लिए पिंजरे के बाहर निकलने के लिए व्याकुल होते हैं।

                                         *साभार प्राप्त।



शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021

वह चिडिया जो

 वसंत भाग 1

पाठ 1.वह चिडिया जो

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए

1.वह चिड़िया कैसी है?

2..चिड़िया को किस से प्यार है?

3. वह चिड़िया जो कविता के कवि कौन है?

4.चिड़िया के पंख कैसे हैं?

5.चिड़िया का स्वभाव कैसा है?

6.चिड़िया किसके  खातिर गाती है?

सोमवार, 22 मार्च 2021

 स्कूल जाने वाले सभी बच्चों के 

अभिभावकों तक पहुँचायें 


1. 

शाम 8:00 बजे तक टीवी बंद कर दें। 

टीवी पर आठ बजे के बाद 

आपके बच्चे से ज्यादा महत्वपूर्ण 

कुछ नहीं होता है। 


2. 

अपने बच्चे की स्कूल डायरी देखने के लिए 

30-45 मिनट निकालिए। 

उसके गृहकार्य पूरे कराइये। 


3. 

रोज सभी विषयों में उनका प्रदर्शन देखिए  

उन विषयों का खास ध्यान रखिए 

जिसमें वह अच्छा नहीं कर रहा है। 


4. 

उनकी बुनियादी शिक्षा 

भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 


5. 

उन्हें रात को 10:00 बजे तक सोने 

और सुबह 6:00 बजे उठने की आदत डालिए।


6. 

अगर आप किसी पार्टी/सामाजिक आयोजन में 

जाते हैं 

और बच्चों के साथ देर रात तक लौटते हैं 

तो अगले दिन बच्चे को आराम करने दीजिए 

(स्कूल मत भेजिए) 

अगर आप चाहते हैं कि,

बच्चा अगले दिन स्कूल जाए 

तो रात 10:00 बजे तक घर लौट आइए। 


7. 

अपने बच्चे में पौधे लगाने 

और उनका ख्याल रखने की आदत का विकास कीजिए।


8. 

सोने के समय अपने बच्चों को वीर शिवाजी, 

महाराणा प्रताप, डॉ बी आर अम्बेडकर, 

की जीवन गाथा और संघर्ष की कहानियां जरूर सुनाए


9. 

हर साल गर्मी की छुट्टी में अपने बजट के अनुसार 

कहीं घूमने जाइए। 

इससे वे अलग लोगों के साथ 

और अलग जगहों पर रहना सीखते हैं। 


10. 

अपने बच्चे की प्रतिभा का पता लगाइए 

और उसे इसको निखारने में सहायता कीजिए 

वह किसी विषय, संगीत, खेल, अभिनय, 

चित्रांकन, नृत्य आदि में दिलचस्पी रख सकता है। 

इससे उसका जीवन आनंददायक हो जाएगा। 


11. 

उसे सिखाइये कि,

प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए 

कम से कम गर्म चीजें प्लास्टिक में उपयोग न करें 


12. 

हर रविवार कोशिश कीजिए कि,

खाने की कोई ऐसी चीज बनाएं 

जो उन्हें पसंद है। 

उन्हें इसमें अपनी मदद करने के लिए कहिए 

उन्हें अच्छा लगेगा, और अपना काम खुद करने की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा


13. 

प्रत्येक बच्चा जन्म से वैज्ञानिक होता है 

उसके पास ढेरों सवाल होते हैं 

मुमकिन है हम जवाब न दे पायें 

पर जानकारी न होने के कारण 

हमें सवाल पर गुस्सा नहीं दिखाना चाहिए 

उत्तर पता करने की कोशिश कीजिए 

और उन्हें बताइए 


14. 

उन्हें अनुशासन 

और जीने के बेहतर तरीकों के बारे में बताइए। सही गलत के बारे में समझाइए 


15. 

दाखिले के लिए 

किसी स्कूल के सर्वश्रेष्ठ होने संबंध में निर्णय  

कॉरपोरेट स्कूल या पास प्रतिशत ज्यादा होने 

या परिचितों, पड़ोसियों की सिफारिश 

या सरकारी स्कूल या 'कम बजट वाला स्कूल 

होने के आधार पर मत कीजिए । 

सबसे अच्छा स्कूल वह है,

जो आपके बजट के लिहाज से उपयुक्त हो। 

भविष्य में आपको बच्चे की शिक्षा पर 

ज्यादा खर्च करने की जरूरत है। 

इसलिए आपको आज कुछ पैसे बचाने की जरूरत है

इसके अलावा दूसरे खर्चे तो हैं ही। 

इसलिए योजना सोच समझकर बनाइए। 


16. 

उनमें खुद पढ़ने और सीखने की आदत डालिए।  


17.  

उन्हें मोबाइल फोन का उपयोग न करने दिया जाए, 

आवश्यक होने पर अपनी देख-रेख में ही 

मोबाइल का उपयोग करने दिया जाए।


18. 

बच्चे को अपने काम में सहायता करने के लिए कहिए

इसमें खाना बनाना, आस-पास की सफाई करना

चीजों को व्यवस्थित करना शामिल है।


19.

बच्चों मे दृढता, स्वावलंबी एवं मितव्ययता के गुणों का समावेश करना चाहिए ,

जीवन बहुत अनिश्चत है, विपरीत परिस्थितियों मे यही गुण उसे काम आते हैं


20. 

और सबसे महत्त्वपूर्ण कि,

हमें अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी देने चाहिए 

ताकि वो जीवन में सफल और जिम्मेदार  इन्सान बन सके।


21.

बच्चों मे नियमित ध्यान और व्यायाम करने की आदत डालनी चाहिए 


हमें अपने अनुभव के आधार पर 

अपने बच्चों का जीवन सुंदर और स्वस्थ बनाने में 

उनकी सहायता करना चाहिए। 

यदि ये पोस्ट सार्थक लगे तो शेयर करे


 🙏 एक शिक्षक की कलम से 🙏

      समुह द्वारा साभार प्राप्त।

रविवार, 28 फ़रवरी 2021

औपचारिक व अनौपचारिक पत्र

 *औपचारिक व अनौपचारिक पत्रों के महत्वपूर्ण 16 प्रश्न*-

1. 'स्वच्छता अभियान' के कारण लोगों के व्यवहार और मानसिकता में आए परिवर्तन पर अपने विचार प्रकट करते हुए किसी समाचार पत्र के संपादक को लगभग 80 से 100 शब्दों में पत्र लिखिए।

2. दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात आप व्यावसायिक विषय लेना चाहते हैं, जबकि आपके माता-पिता विज्ञान के लिए उत्सुक हैं । अपने विषय चयन के पीछे अपनी रुचि आदि का उचित कारण बताते हुए पिता को लगभग 80 से 100 शब्दों में पत्र लिखिए ।

3.  पिछले दिनों आपकी अपने मित्र अरुण शर्मा के साथ अनबन हो गई थी, अब आपको अपनी गलती का एहसास हो गया है। आप अपने मन की भावनाएँ अपने मित्र के प्रति व्यक्त करते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए ।

4.   आपकी नानी अस्वस्थ हैं, जिनसे मिलने आपकी माँ गई हुई हैं । अपनी माँ को पत्र लिखते हुए नानी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त कीजिए।

5. अपने मित्र को एक पत्र लिखिए, जिसमें उसे स्वदेशी सामान अपनाने की प्रेरणा दी गई हो ।

6. अपने नगर के थाना अधिकारी के नाम एक पत्र लिखिए, जिसमें नगर में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे अपराधों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया हो व उचित रोकथाम हेतु निवेदन किया गया।

7. जयपुर जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी को पत्र लिखकर आपकी कॉलोनी में जो पेयजल की समस्या है, उस ओर ध्यान आकृष्ट करा कर पेयजल की समुचित व्यवस्था हेतु निवेदन कीजिए।

8. अपनी छोटी बहन को एक पत्र लिखिए, जिसमें पशु-पक्षी व प्राणियों के प्रति दया करुणा का भाव रखने की प्रेरणा दी गई हो ।

9. जयपुर से जोधपुर जाते समय रोड़वेज बस में आपका सामान छूट गया था, राजस्थान परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारी को पत्र लिखकर अपना सामान वापस प्राप्ति हेतु निवेदन कीजिए ।

10.  ग्रीष्मकालीन अवकाश में अपने गृह नगर मसूरी में अपने मित्र को आमंत्रित  करने व  छुट्टियां साथ  ही व्यतीत करने हेतु पत्र लिखिए।

11. जयपुर मेट्रो में यात्रा करते हुए ₹500000 से भरा हुआ आपका बैग छूट गया था, मेट्रो प्रशासन ने आपका बैग वापस कर दिया ,अप जयपुर मेट्रो प्रशासन को धन्यवाद पत्र लिखिए।

12. छात्रावास में रहते हुए आप से अनजाने में कोई भूल हो गई है, छात्रावास अधीक्षक को पत्र लिखकर अपनी भूल को स्वीकार कीजिए और भविष्य में सावधान रहने का आश्वासन दीजिए।

13. विद्यालय शिक्षण शुल्क माफ करने के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य के नाम पत्र लिखिए।

14. अपने सहपाठी के प्रशंसनीय और साहसिक कार्य के लिए विद्यालय की ओर से सम्मानित करने का अनुरोध करते हुए प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए।

15. अपने मित्र को प्रातः कालीन भ्रमण और योग का महत्व बताते हुए एक प्रेरणा पत्र लिखिए।

16. एक अनजान व्यक्ति ने रेलवे स्टेशन पर छूटा हुआ आपका मोबाइल आपसे संपर्क करके वापस कर दिया । आपके मन में उस व्यक्ति के अच्छे प्रयास को लेकर जो भाव आए, उन्हें लिखते हुए किसी समाचार पत्र समूह के नाम पत्र लिखिए ।

विज्ञापन लेखन

 *विज्ञापन लेखन के महत्वपूर्ण   12 विषय*

( व्यवस्थित कलरफुल बॉक्स बनाकर, 50 शब्दों में आर्टवर्क व स्लोगन के साथ)


1. सार्वजनिक वाहनों ( पब्लिक ट्रांसपोर्ट ) के उपयोग की जागरूकता हेतु पर्यावरण संरक्षण केंद्र, जयपुर की ओर से विज्ञापन तैयार कीजिए ।

2.  'पर्यावरण संरक्षण से ही मानव की सुरक्षा'- इस विषय पर 50 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए।

3. योगाभ्यास को बढ़ावा देने हेतु एक विज्ञापन तैयार कीजिए।

4. अपनी स्टेशनरी की दुकान के प्रचार-प्रसार हेतु एक विज्ञापन तैयार कीजिए ।

5. अपने पतंग के व्यवसाय को बढ़ाने हेतु एक विज्ञापन तैयार कीजिए।

6. 'स्वदेशी अपनाओ, अपने देश को आगे बढ़ाओ' - इस विषय पर भारत सरकार की ओर से एक विज्ञापन तैयार कीजिए।

7. स्वच्छता है गर चारों ओर, 

  फिर नहीं बीमारियों का शोर।'- इस विषय पर स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से विज्ञापन तैयार कीजिए।

8. आप जयपुर नगर में साड़ियों का व्यापार स्थापित करने जा रहे हैं, अपने व्यापार के प्रचार प्रसार हेतु विज्ञापन तैयार कीजिए।

9. पर्यटन विभाग, राजस्थान की ओर से राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु विज्ञापन तैयार कीजिए।

10. आप पहाड़ी क्षेत्र में एक होटल खोलने जा रहे हैं, उसके प्रचार-प्रसार हेतु विज्ञापन तैयार कीजिए।

11. '2 गज की दूरी मास्क है जरूरी'- इन पंक्तियों को ध्यान में रखकर covid-19 से बचाव हेतु विज्ञापन तैयार कीजिए।

12.  'जल है तो कल है'- जल संरक्षण हेतु एक विज्ञापन तैयार कीजिए |

संदेश लेखन

*संदेश संदेश लेखन हेतु महत्वपूर्ण विषय*

  ( बॉक्स बनाकर, 50 शब्दों में/ 5 से 6 पंक्तियां, उचित प्रारूप के साथ)


1. शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपने मित्र को एक संदेश लिखिए।

2. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समस्त महिला जगत को शुभकामनाएं देते हुए एक संदेश लिखिए ।

3. स्वदेशी अपनाओ ,देश को आगे बढ़ाओ - स्वदेशी सामान अपनाने हेतु अपने मित्र को संदेश लिखिए।

4.  'गर स्वच्छता है आसपास

     फिर हमारा जीवन है खास।'- इस पंक्ति को ध्यान में रखकर अपने मित्र को एक संदेश लिखिए।

5. आप अपनी माताजी की अनुपस्थिति में मित्र के साथ उसकी सहायता हेतु अचानक जा रहे हैं, अपनी माता जी को समस्त विवरण सेअवगत कराते हुए एक संदेश लिखिए ।

6. अपने मामा जी को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए एक संदेश लिखिए।

7. अपनी छोटी बहन को समय का महत्व बताते हुए एक संदेश लिखिए।

8. अपने मित्र को प्रातः कालीन भ्रमण का महत्व बताते हुए संदेश लिखिए।

9. आपका मित्र निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आया है, उसे एक बधाई संदेश लिखिए।

10.  आप अपनी माता जी के साथ 5 दिन के लिए किसी विशेष प्रयोजन से भोपाल जा रहे हैं, विद्यालय में अनुपस्थित रहने हेतु अपने अध्यापक के नाम संदेश लिखिए ।

11. अपनी कॉलोनी के निवासियों को जल संरक्षण हेतु एक संदेश लिखिए।

12. 'योग को अपनाओंं बीमारियों को भगाओ'- इन पंक्तियों को ध्यान में रखकर अपने मित्र को एक संदेश लिखिए।



विज्ञापन लेखन प्रश्न अभ्यास

सीबीएसई (CBSE) कक्षा 10वीं के हिंदी पाठ्यक्रम (कोर्स A और कोर्स B) के नए प्रारूप और अंक-योजना के अनुसार 'विज्ञापन लेखन' (शब्द सीमा: ...