बुधवार, 23 सितंबर 2020

क्या जीवन में पुस्तकों का महत्व है?

 क्या जीवन में पुस्तकों का महत्व है?

             पुस्तकें (Books)हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और हमारे सच्चे मार्गदर्शक कहलाते हैं। हम ताउम्र उनसे सीखते हैं और विरासत के रूप में उन्हें सहेज के भी रखते हैं। 


पुस्तकों के आ जाने के बाद ज्ञान के आदान-प्रादान में क्रांति सी आ गयी, जो की मानव (Human)विकास के लिये बहुत ही निर्णायक साबित हुई।

पुस्तक हमारे जीवन(Life) के आधार होते हैं और हर व्यक्ति को जीवन के किसी न किसी मोड़ पर इनको साथी आवश्य बनाना पड़ता है। 

पुस्तक हमारे सच्चे दोस्त(Friend) होते हैं जिनके रहते जीवन को एक सही दिशा मिलती है। कभी-कभी तो ये हमारे पक्के दोस्त भी होते हैं, जो हमे वर्णमाला से लेक कर जीवन के कठिन सवालों तक के जवाब बड़े आसानी से दे देते हैं।

पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र होती है वह हमें सभ्य बनने में सहायता करती है। पुस्तक हमारा मार्गदर्शन करती है। ... पुस्तकें हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है और इनमें लिखी हर बात जीवन के किसी न किसी पड़ाव में अवश्य काम आती है।



 पुस्तकों का हमारे जीवन में बहुत महत्व (Important) है।वो हमें संस्कार और ग्यान देकर एक अच्छा इंसान बनाती है।

पुस्तक में अच्छा या बुरा प्रभाव छोड़ने की अनुपम शक्ति होती है । अच्छी पुस्तक मानव का कल्याण करने में बड़ी महत्त्वपूर्ण भूमिका (Role)निभाती है, जबकि खराब पुस्तक या विकृत साहित्य घातक रोग से भी अधिक नुकसान करने में सक्षम होती है।

पुस्तकें उनका अकेलापन दूर करती हैं। कहानियों के जरिये वे उनको जीवन के मूल्यों की शिक्षा देती हैं जो उनके लिए बहुत उपयोगी होती है।



 पुस्तकें दुनिया(World) में सब के मन को प्रभावित करती हैं और उनके मन में प्रेम और एकता की भावना जगाती हैं। लोगों को अपने देश (Country)की महिमा बताती हैं और उन्हें अपने देश से प्रेम (Love)करना सिखाती हैं।

4 टिप्‍पणियां:

CLASS 8 HINDI MDP TERM -2

  कक्षा आठवीं के लिए "ऊर्जा संरक्षण" (Energy Conservation) विषय पर हिंदी में MDP (Multidisciplinary Project) हेतु पाँच प्रश्न नीच...