रविवार, 28 फ़रवरी 2021

औपचारिक व अनौपचारिक पत्र

 *औपचारिक व अनौपचारिक पत्रों के महत्वपूर्ण 16 प्रश्न*-

1. 'स्वच्छता अभियान' के कारण लोगों के व्यवहार और मानसिकता में आए परिवर्तन पर अपने विचार प्रकट करते हुए किसी समाचार पत्र के संपादक को लगभग 80 से 100 शब्दों में पत्र लिखिए।

2. दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात आप व्यावसायिक विषय लेना चाहते हैं, जबकि आपके माता-पिता विज्ञान के लिए उत्सुक हैं । अपने विषय चयन के पीछे अपनी रुचि आदि का उचित कारण बताते हुए पिता को लगभग 80 से 100 शब्दों में पत्र लिखिए ।

3.  पिछले दिनों आपकी अपने मित्र अरुण शर्मा के साथ अनबन हो गई थी, अब आपको अपनी गलती का एहसास हो गया है। आप अपने मन की भावनाएँ अपने मित्र के प्रति व्यक्त करते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए ।

4.   आपकी नानी अस्वस्थ हैं, जिनसे मिलने आपकी माँ गई हुई हैं । अपनी माँ को पत्र लिखते हुए नानी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त कीजिए।

5. अपने मित्र को एक पत्र लिखिए, जिसमें उसे स्वदेशी सामान अपनाने की प्रेरणा दी गई हो ।

6. अपने नगर के थाना अधिकारी के नाम एक पत्र लिखिए, जिसमें नगर में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे अपराधों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया हो व उचित रोकथाम हेतु निवेदन किया गया।

7. जयपुर जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी को पत्र लिखकर आपकी कॉलोनी में जो पेयजल की समस्या है, उस ओर ध्यान आकृष्ट करा कर पेयजल की समुचित व्यवस्था हेतु निवेदन कीजिए।

8. अपनी छोटी बहन को एक पत्र लिखिए, जिसमें पशु-पक्षी व प्राणियों के प्रति दया करुणा का भाव रखने की प्रेरणा दी गई हो ।

9. जयपुर से जोधपुर जाते समय रोड़वेज बस में आपका सामान छूट गया था, राजस्थान परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारी को पत्र लिखकर अपना सामान वापस प्राप्ति हेतु निवेदन कीजिए ।

10.  ग्रीष्मकालीन अवकाश में अपने गृह नगर मसूरी में अपने मित्र को आमंत्रित  करने व  छुट्टियां साथ  ही व्यतीत करने हेतु पत्र लिखिए।

11. जयपुर मेट्रो में यात्रा करते हुए ₹500000 से भरा हुआ आपका बैग छूट गया था, मेट्रो प्रशासन ने आपका बैग वापस कर दिया ,अप जयपुर मेट्रो प्रशासन को धन्यवाद पत्र लिखिए।

12. छात्रावास में रहते हुए आप से अनजाने में कोई भूल हो गई है, छात्रावास अधीक्षक को पत्र लिखकर अपनी भूल को स्वीकार कीजिए और भविष्य में सावधान रहने का आश्वासन दीजिए।

13. विद्यालय शिक्षण शुल्क माफ करने के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य के नाम पत्र लिखिए।

14. अपने सहपाठी के प्रशंसनीय और साहसिक कार्य के लिए विद्यालय की ओर से सम्मानित करने का अनुरोध करते हुए प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए।

15. अपने मित्र को प्रातः कालीन भ्रमण और योग का महत्व बताते हुए एक प्रेरणा पत्र लिखिए।

16. एक अनजान व्यक्ति ने रेलवे स्टेशन पर छूटा हुआ आपका मोबाइल आपसे संपर्क करके वापस कर दिया । आपके मन में उस व्यक्ति के अच्छे प्रयास को लेकर जो भाव आए, उन्हें लिखते हुए किसी समाचार पत्र समूह के नाम पत्र लिखिए ।

विज्ञापन लेखन

 *विज्ञापन लेखन के महत्वपूर्ण   12 विषय*

( व्यवस्थित कलरफुल बॉक्स बनाकर, 50 शब्दों में आर्टवर्क व स्लोगन के साथ)


1. सार्वजनिक वाहनों ( पब्लिक ट्रांसपोर्ट ) के उपयोग की जागरूकता हेतु पर्यावरण संरक्षण केंद्र, जयपुर की ओर से विज्ञापन तैयार कीजिए ।

2.  'पर्यावरण संरक्षण से ही मानव की सुरक्षा'- इस विषय पर 50 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए।

3. योगाभ्यास को बढ़ावा देने हेतु एक विज्ञापन तैयार कीजिए।

4. अपनी स्टेशनरी की दुकान के प्रचार-प्रसार हेतु एक विज्ञापन तैयार कीजिए ।

5. अपने पतंग के व्यवसाय को बढ़ाने हेतु एक विज्ञापन तैयार कीजिए।

6. 'स्वदेशी अपनाओ, अपने देश को आगे बढ़ाओ' - इस विषय पर भारत सरकार की ओर से एक विज्ञापन तैयार कीजिए।

7. स्वच्छता है गर चारों ओर, 

  फिर नहीं बीमारियों का शोर।'- इस विषय पर स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से विज्ञापन तैयार कीजिए।

8. आप जयपुर नगर में साड़ियों का व्यापार स्थापित करने जा रहे हैं, अपने व्यापार के प्रचार प्रसार हेतु विज्ञापन तैयार कीजिए।

9. पर्यटन विभाग, राजस्थान की ओर से राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु विज्ञापन तैयार कीजिए।

10. आप पहाड़ी क्षेत्र में एक होटल खोलने जा रहे हैं, उसके प्रचार-प्रसार हेतु विज्ञापन तैयार कीजिए।

11. '2 गज की दूरी मास्क है जरूरी'- इन पंक्तियों को ध्यान में रखकर covid-19 से बचाव हेतु विज्ञापन तैयार कीजिए।

12.  'जल है तो कल है'- जल संरक्षण हेतु एक विज्ञापन तैयार कीजिए |

संदेश लेखन

*संदेश संदेश लेखन हेतु महत्वपूर्ण विषय*

  ( बॉक्स बनाकर, 50 शब्दों में/ 5 से 6 पंक्तियां, उचित प्रारूप के साथ)


1. शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपने मित्र को एक संदेश लिखिए।

2. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समस्त महिला जगत को शुभकामनाएं देते हुए एक संदेश लिखिए ।

3. स्वदेशी अपनाओ ,देश को आगे बढ़ाओ - स्वदेशी सामान अपनाने हेतु अपने मित्र को संदेश लिखिए।

4.  'गर स्वच्छता है आसपास

     फिर हमारा जीवन है खास।'- इस पंक्ति को ध्यान में रखकर अपने मित्र को एक संदेश लिखिए।

5. आप अपनी माताजी की अनुपस्थिति में मित्र के साथ उसकी सहायता हेतु अचानक जा रहे हैं, अपनी माता जी को समस्त विवरण सेअवगत कराते हुए एक संदेश लिखिए ।

6. अपने मामा जी को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए एक संदेश लिखिए।

7. अपनी छोटी बहन को समय का महत्व बताते हुए एक संदेश लिखिए।

8. अपने मित्र को प्रातः कालीन भ्रमण का महत्व बताते हुए संदेश लिखिए।

9. आपका मित्र निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आया है, उसे एक बधाई संदेश लिखिए।

10.  आप अपनी माता जी के साथ 5 दिन के लिए किसी विशेष प्रयोजन से भोपाल जा रहे हैं, विद्यालय में अनुपस्थित रहने हेतु अपने अध्यापक के नाम संदेश लिखिए ।

11. अपनी कॉलोनी के निवासियों को जल संरक्षण हेतु एक संदेश लिखिए।

12. 'योग को अपनाओंं बीमारियों को भगाओ'- इन पंक्तियों को ध्यान में रखकर अपने मित्र को एक संदेश लिखिए।



शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021

अनुच्छेद लेखन

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 100 से 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए।



1.ऑनलाइन शिक्षा को बेहतरीन बनाने के लिए आप क्या -क्या कर सकते है?

2.ऑनलाइन शिक्षा में मेरा अनुभव

3. ऑनलाइन शिक्षा से लाभ और हानि

गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021

Class 9 Oral Test गद्य खंड

 Class 9  Oral Test गद्य खंड

1. पाठ के आधार पर दो बैलों की विशेषताओं को बताइए।

2. पाठ के आधार पर बताइए कि उस समय का तिब्बती समाज कैसा था?

3. पाठ के आधार पर बताइए कि संसार में अत्याधिक सीधापन उचित नहीं है?

4.प्रेमचंद के फटे जूते इस पाठ के आधार पर प्रेमचंद के व्यक्तित्व के बारे मे बताइए।

5.बच्चों को काम पर जाते देखकर कवि के मन में क्या-क्या प्रश्न आए?

6. पाठ के आधार पर सालिम अली की चारित्रिक विशेषताओं को बताइए।

7. लॉरेंस के बारे में अधिक कौन जानता था? इससे लॉरेंस के किस गुण का पता चलता है?

8. बर्डवाचर किसे कहते हैं? सालिम अली की नजरों में कौन सी विशेषता थी?

9. सालिम अली ने पर्यावरण संरक्षण के लिए किस रूप में भूमिका निभाई?

10. भारत की तुलना में तिब्बती महिलाओं की सामाजिक स्थिति को बताइए।

11. लेखक को भिखमंगे का वेश बनाकर यात्रा क्यों करनी पड़ी?

12. दो बैलों की कथा में लेखक ने दुर्दशा के किन कारणों का चित्रण किया है?

13. सिद्ध कीजिए कि हीरा और मोती क्रांतिकारी है?

14. सच्चे मित्र की क्या पहचान होती है ?क्या हीरा मोती सच्चे मित्र है?

15.  क्या आपको लगता है कि 'दो बैलों की कथा' आजादी की लड़ाई की ओर भी संकेत करती है?



कारक – परसर्ग/विभक्ति

 कारक – परसर्ग/विभक्ति


1. कर्ता कारक – शून्य, ने (को, से, द्वारा)

2. कर्म कारक – शून्य, को

3. करण कारक – से, द्वारा (साधन या माध्यम)

4. सम्प्रदान कारक – को, के लिए

5. अपादान कारक – से (अलग होने का बोध)

6. संबंध कारक – का–के–की, ना–ने–नी; रा–रे–री

7. अधिकरण कारक – में, पर

8. संबोधन कारक – हे, हो, अरे, अजी…….

मित्रता

 मित्रता

एक सच्चा मित्र नि:स्वार्थ होता है। वह जरूरत पड़ने पर अपने मित्र की हमेशा सहायता करता है। एक सच्चा मित्र अपने मित्र को हमेशा उचित कार्य करने की सलाह देता है। लेकिन इस विश्व में सच्चे मित्र को ढूँढ़ पाना बहुत कठिन है।

मित्रता कृष्ण और सुदामा जैसी होनी चाहिए।

सच्चा मित्र वही है जो हमें कुमार्ग की और जाने से रोके तथा सन्मार्ग की प्रेरणा दे | सच्चा मित्र चापलूसी नहीं करता | मित्र के अवगुणों पर पर्दा भी नहीं डालता | वह कुशलता-पूर्वक मित्र को उसके अवगुणों से सावधान करता है | उसे सन्मार्ग पर चलने में सहयोग देता है |

          कुमारी गौरवी गोरे

       कक्षा आठवीं ब

&&&&&&&&&&&&&&&&&&& 

मित्रता  

मित्रता वह भावना होती है जो दो मित्रों के हार्ट को जोड़ती है. एक सच्चा मित्र नि:स्वार्थ होता  है. वह ज़रूरत पड़ने पर सहायता करता है. एक सच्चा मित्र अपने मित्र को हमेशा उचित कार्य करने की सलाह दे.

      कुमारी माणिक 

     कक्षा आठवीं ब

--------------



CLASS 8 HINDI MDP TERM -2

  कक्षा आठवीं के लिए "ऊर्जा संरक्षण" (Energy Conservation) विषय पर हिंदी में MDP (Multidisciplinary Project) हेतु पाँच प्रश्न नीच...